हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार
साथ ही साथ 20 भाषाओं के रचनाकार को किया जाएगा सम्मानित
साहित्य अकादमी ने हाल ही में 12 मार्च 2021को 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की. । हिंदी की जानी-मानी कवयित्री अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साथ ही साथअंग्रेजी भाषा में सुश्री अरुंधति सुब्रमण्यम को यह सम्मान से नवाजा जाएगा ।
दोस्तों आपको यह भी बताते चलें कि
साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की. सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी-संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए हैं l
पुरस्कारों की अनुशंसा 20 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों ने की और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें चयनित किया गया…
आइए जानते हैं किन किन साहित्यकारों को मिलेगी साहित्य अकादमी पुरस्कार
हिंदी की जानी-मानी कवयित्री अनामिका जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया. हैं तो वही अंग्रेजी भाषा में सुश्री अरुंधति सुब्रमण्यम, श्री हरीश मीनाश्रु गुजराती भाषा के लिए, श्री आर.एस. भास्कर जी को कोंकणी भाषा हेतु, श्री ईरुंगबम देवेन (मणिपुरी के लिए, श्री रूपचंद हांसदा (संताली) एवं श्री निखिलेश्वर (तेलुगु) को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
किस पुस्तक हेतु अनामिका जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला ll
प्रख्यात अनुवादक, कवयित्री, लेखिका और आलोचक अनामिका जी को उनके कविता संग्रह 'टोकरी में दिगन्त' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है. अनामिका मूल रूप से बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर की हैं. वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाती हैं. कविता संग्रह 'टोकरी में दिगन्त' 2014 में प्रकाशित हुआ था.
उपन्यास विधा में श्री नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचन्द्र शर्मा गौतम (संस्कृत), श्री इमाइयम (तमिऴ) एवं श्री हुसैन-उल-हक़ को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ll अनामिका जीको मिली यह पुरुस्कार यह हम भारतीय हिंदी भाषियों के लिए गर्व की बात है l I
अनामिका जी की संक्षिप्त परिचय
अनामिका जी हिंदी की कवयित्री हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण राजभाषा परिषद् पुरस्कार, साहित्य सम्मान, भारतभूषण अग्रवाल एवं केदार सम्मान पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सन् 2021 में उनको उनकै 'टोकरी में दिगन्त' नाामक काव्य संग्रह के लिए अकादमी पुुुरस्कार भी प्रदान किया गया। विकिपीडिया
जन्म की तारीख और समय: 17 अगस्त 1961 (आयु 59 वर्ष), मुजफ्फरपुर
पूरा नाम: Anamika
राष्ट्रीयता: भारतीय
माता-पिता: श्यामनंदन किशोर
किताबें: स्त्री-मुक्ति: साझा चूल्हा, खुरदुरी हथेलियाँ, दूब-धान


बेह्तरीन जानकारियां🙏🏻🙏🏻🌹🌹
ReplyDeleteAchhi post
ReplyDeleteAnamika ji ko pranam
ReplyDelete