Friday, June 18, 2021

फ्लाइंग सिख : मिल्खा सिंह नहीं रहें / भारत प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

 फ्लाइंग सिख : मिल्खा सिंह नहीं रहें / भारत प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया 



 भारत ने आज  19 june 2021 को अपने नायाब हीरे को खो दिया. महान एथलीट मिल्खा सिंह अब हमारे बीच में नहीं रहे. उनका कोविड-19 की वजह से निधन हो गया. भारत की हर पीढ़ी मिल्खा सिंह को सलाम करती है. 


आरंभिक जीवन : 


        मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में एक सिख राठौर परिवार में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था। अपने माँ-बाप की कुल 15 संतानों में वह एक थे। उनके कई भाई-बहन बाल्यकाल में ही गुजर गए थे।

बंटवारे में मिल्खा सिंह ने खो दिया  था अपना आधे से ज्यादा परिवार

फ्लाइंग सिख' नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का जन्म साल 1929 में पाकिस्तान के मुजफरगढ़ के गोविंदपुरा में हुआ था. उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त उनको भारत आना पड़ा लेकिन उस दौरान उन्होंने 14 में से आठ भाई बहनों और माता-पिता को खो दिया. इस बात का दुःख और दर्द  दोनों उन्हें आजीवन रहीं l भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिलखा सिंह ने अपने माँ-बाप और भाई-बहन खो दिया। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से दिल्ली आए। दिल्ली में वह अपनी शदी-शुदा बहन के घर पर कुछ दिन रहे। कुछ समय शरणार्थी शिविरों में रहने के बाद वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक पुनर्स्थापित बस्ती में भी रहे। भारत के विभाजन के बाद की अफ़रा तफ़री में मिलखा सिंह ने अपने माँ बाप खो दिए। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से भारत आए। ऐसे भयानक बचपन के बाद उन्होंने अपने जीवन में कुछ कर गुज़रने की ठानी। एक होनहार धावक के तौर पर ख्याति प्राप्त करने के बाद उन्होंने २००मी और ४००मी की दौड़े सफलतापूर्वक की और इस प्रकार भारत के अब तक के सफलतम धावक बने। 

 मिल्खा सिंह का जीवन सफर : 


इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए चुना गया. उन्होंने तीन ओलंपिक 1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा लिया. रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था. इसके साथ ही उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में भी स्वर्ण पदक जीता था. 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में उन्होंने पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान तोड़ा, लेकिन पदक से वंचित रह गए. इस दौरान उन्होंने ऐसा नेशनल कीर्तिमान बनाया, जो लगभग 40 साल बाद जाकर टूटा.


कैसे बने मिल्खा सिंह से  'फ्लाइंग  सिख"

पाकिस्तान में हुए एक इंटरनेशनल एथलीट में मिल्खा सिंह ने भाग लिया. उनका मुकाबला अब्दुल खालिक से हुआ. यहां मिल्खा ने अब्दुल को हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान ने उन्हें 'फ्लाइंग सिख' की उपाधि से नवाजा.

अब्दुल खालिक को हराने के बाद उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान मिल्खा सिंह से कहा था, 'आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो. इसलिए हम तुम्हे फ्लाइंग सिख के खिताब से नवाजते हैं'. इसके बाद से मिल्खा सिंह को पूरी दुनिया में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाने लगा. तब से आज तक उन्हें फ्लाइंग सिख कहा जाने लगा l 

फरहान अख्तर ने उनके जीवन पर आधारित फिल्म "मिल्खा सिंह" में जबरदस्त अभिनय किया है और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्दे पर ईमानदारी के साथ उतारने की कोशिश की है और इस फिल्म को भी बहुत ख्याति मिली अगर आप भी उनके जीवन को संक्षिप्त में समझना चाहते हैं तो यह फिल्म एक दफा जरूर देखें


मिल्खा सिंह जी की निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों ने जताया दुःख और श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए l माननीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने भी जताया दुःख :


खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया है. 

मिल्खा सिंह  भारत के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित धावक हैं. कामनवेल्थ खेलो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय है. खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू भी मिल्खा सिंह के खेल को देख कर उनकी तारीफ करते थे. और उन्हें मिल्खा सिंह पर गर्व था. पाकिस्तान भी कायल था मिल्खा सिंह जी की अब्दुल खालिक को हराने के बाद उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान मिल्खा सिंह से कहा था, 'आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो. इसलिए हम तुम्हे फ्लाइंग सिख के खिताब से नवाजते हैं'.

हम सब भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हैं और पूरे भारत के साथ संसार को उन पर गर्व है और रहेगा l आपका जाना भारत और खेल जगत का व्यक्तिगत क्षति है l



No comments:

Post a Comment

डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 20 JUNE 2022) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENTp JOB

 डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 20 JUNE 2022) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT दोस्तों जैसा की ...