Tuesday, December 21, 2021
Monday, July 19, 2021
सातवें चरण में विज्ञापन की मांग: दिसंबर जनवरी में पास सीटीईटी पास अभ्यर्थी को भी शामिल करें सरकार
सातवें चरण में विज्ञापन की मांग: दिसंबर जनवरी में पास सीटीईटी पास अभ्यर्थी को भी शामिल करें सरकार
जैसा की दोस्तोंआप सबको ज्ञात है कि बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को लेकर काउंसिलिंग अगस्त तक जारी है। इसके पश्चात सातवां चरण की प्रक्रिया शुरू होने की बारी है इसलिए बहुत सारे अभ्यर्थी जो सीटीईटी, एसटीईटी-2019 पास हैं , वैसे अभ्यर्थियों ने सरकार से सातवें चरण में सभी ऐसे पास अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग की है। बिहार के लगभग जिलों से ऐसी मांग की जा रही है जिनमें अररिया मधेपुरा, भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया शामिल हैं l अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि सातवें चरण के नियोजन के लिए विज्ञापन शीघ्र अतिशीघ्र निकाला जाए, ताकि हम लोग भी इस बहाली प्रक्रिया में शामिल हो सकें । ये तमाम मांगें अभ्यर्थियों के मन में काफी दिनों से उठ रहे थे जो अब धीरे धीरे इन मांगों को सोशल मीडिया के साथ साथ प्रिंट मीडिया में भी जगह मिल रही है अब बस इंतजार है कि सरकार की इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जल्द से जल्द आए l दोस्तों ज्ञात हो किगौरतलब हो कि हाल ही में एसटीईटी 2019 का पूरा रिजल्ट 12 मार्च 2021 को जारी हुआ है। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि एसटीईटी अभ्यर्थी अब अहर्ता रखते हैं और उन्हें बहाली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा इसी बात को आधार बनाकर अभ्यर्थी विज्ञापन निकालने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर दिसंबर-जनवरी सीटीईटी पास अभ्यर्थी जो छठवें चरण के लिए पात्र नहीं हुए। वे भी सातवें चरण के लिए विज्ञापन की मांग कर रहे हैं। कुल मिलाकर बस सारे अभ्यर्थियों को कहना है कि सातवां चरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो और प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक विज्ञापन निकाला जाए जिसमे स्पष्ट हो कि सीटीईटी दिसंबर जनवरी वाले भी इस बहाली प्रक्रिया में शामिल हो सकते है ताकि आगे मामला फिर न फंसे l
इंटरनेट मीडिया का सदुपयोग : दिसंबर जनवरी और छठे चरण में जिनका चयन नहीं हुआ वैसे अभ्यर्थी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी मांगें सरकार के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से रख सकते हैं। हम सभी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव संजय कुमार और प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह को मेंशन करते हुए ट्वीट कर सकते है हो सके कुछ प्रतिक्रिया मिले l
Note : दोस्तों नीचे हमारा youtube chanel लिंक दिया गया है वहां से जाकर भी आप शिक्षा जगत विशेषकर STET ,CTET से जुड़ी तमाम LATEST UPDATES पा सकते हैं I PLZ VISIT OUR CHANEL ,ONCE TIME
Sunday, July 11, 2021
CTET(शिक्षक पात्रता परीक्षा) : सीटीईटी के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदनशुरू हो सकता है
CTET(शिक्षक पात्रता परीक्षा) : सीटीईटी के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदनशुरू हो सकता है :
DETAILS ABOUT CTET:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक शुरू हो सकता है। सीबीएसई की वेबसाइट पर जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी सीबीएसई की वेबसाइट www.ctet.nic.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कोरोना के कारण सीबीएसई की ओर से साल में दो बार होने वाली सीटीईटी 2020 में एक बार ही कराई जा सकी थी। जबकि यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती हैं ll
निष्कर्ष:
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के आवेदन की तैयारी पूरी
एनसीटीई की ओर से सीटीईटी, टीईटी आजीवन मान्य किए जाने के बाद पहली बार होगा आवेदन क्योंकि हाल ही में सीटीईटी टीईटी की मान्यता आजीवन की गई है l
SYLLABUS OF CTET :
प्रथम प्रश्नपत्र: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 प्रश्न, भाषा-1 (अनिवार्य)- 30 प्रश्न, भाषा-2 (अनिवार्य)- 30 प्रश्न, गणित-30 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
शैक्षणिक अहर्ता :
सीटीईटी का आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सीनियर सेकेंडरी अथवा स्नातक परीक्षा 50 फीसदी अंक के साथ पास होने और शिक्षक प्रशिक्षण (बीएड, डीएलएड, बीटीसी आदि) में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा किया होना चाहिए।
दोस्तों आप शिक्षा जगत से जुड़ी तमाम खबरें हमारे इस blogs के साथ साथ youtube chanel से भी प्राप्त कर सकते हैं बस आप यहां रेगुलर visit करते रहें ll plz visit below this link
Friday, June 25, 2021
Bihar SI Recruitment: बिहार दरोगा भर्ती , सार्जेंट औरASI पदों के सेलेक्शन हेतु लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BPSSC: बिहार पुलिस SI(दरोगा) ,सार्जेंटऔर ASI पदों के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लेटर हुआ जारी, जानें कैसे करे चेक :
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग यानी (BPSSC) ने बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल,ASI के पद के लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों का सिलेक्शन लेट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना नियुक्ति पत्र आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. और इसे HARD COPY में परिणत कर सकते है I
अगस्त 2019 में आया हुआ था रिक्तियां विज्ञापन:
वर्ष 2019 अगस्त में बिहार सरकार, गृह विभाग (कांस्टेबल ब्रांच) के अंतर्गत साल 2019 में पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट और बिहार सरकार, जेल एवं सुधार सेवाएं, गृह विभाग के अंतर्गत सहायक जेल अधीक्षक (सीधी भर्ती ) के रिक्त पदों पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 01/2019 दिनांक 21 अगस्त 2019 को प्रकाशित किया गया था.
17 जून को घोषित हुआ फाइनल रिजल्ट घोषित :
बीपीएसएससी ने 17 जून 2021 को बिहार पुलिस एसआई, एएसआई जेल, सार्जेंट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था. विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 2402 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 2062 उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर पद के लिए नियुक्त किया जाएगा जबकि सार्जेंट के लिए 215, और सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) के लिए 125 कैंडिडेट्स को नियुक्ति मिलेगी.
BPSSC सिलेक्शन लेटर ऐसे करें डाउनलोड:
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं
2.होमपेज पर, पुलिस उप निरीक्षक, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) के पद के लिए 'डाउनलोड सिलेक्शन लेटर लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद
3.लॉगिन करने के लिए पंजीकरण आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. ऐसा करते ही BPSSC चयन पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा.
4.डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.
5. और इस डाउनलोड नियुक्ति पत्र को google drive में हमेशा के लिए save कर दे /
सभी slect योग्य उम्मीदवारों को उनके नए जिम्मेदारियां के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं हम और हमारी टीम की ओर से आप सब निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पालन करे Best Of Luck
Saturday, June 19, 2021
डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT JOB
डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT JOB
दोस्तों जैसा की आप जानते है किदेश में हर रोज विभिन्न सरकारी संस्थाओं जैसे AIR FORCE, CGL,SSC,MTS,LDC GD,RAILWAY, POLICE, BANK,ARMY,DEFENCE आदि में सरकारी VACANCIES निकलती रहती हैं। इनक्षेत्रोंमेंजानेकेलिएऔर प्रतिष्ठित पद पाने हेतु लाखों करोड़ों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा की PREPRATION दिन रात करते है I लेकिन लाखों करोड़ों लोगों में चुनिंदा लोग ही परीक्षा में सफल हो पाते हैं I बहुत से लोग सफल होते है वहीं बहुत से लोग निराश हो जाते है । तो दोस्तों आइए और संकल्प कीजिए मेहनत करने के साथ साथ अपनी खामियां को भी दूर करें
किसी भी परीक्षा में सफल होने लिए सबसे जायदा महत्वपूर्ण अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के साथ साथ निरंतर अभ्यास भी करना होता है l प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को परीक्षा में सफल भी कर सकता है और निराश भी अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं। साथ ही साथ आप अपना सामान्य ज्ञान और समसामयिकी दोनों में अच्छी पकड़ और परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है lऔर अपना आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते है ll
डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर daily करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से अध्ययन सकते हैं। .
19 जून 2021
Q.1 : हाल ही में, किस राज्य की सरकार ने राज्य में “वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड” स्थापित करने की घोषणा की है?
(a) राजस्थान
(b) पंजाब
(c) उत्तरप्रदेश
(d) उत्तराखंड
Answer :राजस्थान
DETAILS : हाल ही में, राजस्थान सरकार ने वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड (Vedic Shiksha & Sanskar Board) का गठन करने की घोषणा की है। पाठकों को बता दे की इस बोर्ड के तहत छात्रों को विज्ञान और योग के संबंध का ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही वैदिक रिति रिवाज एवं संस्कार आधारित शिक्षा दी जाएगी।
Q.2 : हाल ही में, दिए गए वर्ष 2021 के पुलित्जर पुरस्कारों में किस भारतीय मूल की पत्रकार को पुरस्कार मिला है?
(a) अवनि घोष
(b) किरण गौतम
(c) मेघा रोजगोपालन
(d) प्रियल चौधरी
Answer :मेघा रोजगोपालन
Details: हाल ही में, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में पुलित्जर पुरस्कारों (Pulitzer Prize 2021) की घोषणा की गई है। इस वर्ष भारतीय मूल की पत्रकार मेघा रोजगोपालन (Megha Rajagopalan) को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें ये पुरस्कार दुनिया के सामने चीन के बड़े झूठ उजागर करने को लेकर मिला है। वहीं अमेरिका के अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़की डार्नेला फ्रेजियर (Darnella Frazier) को भी पुरस्कार मिला है।
Q 3. भारत के किस प्रसिद्ध एथलीट का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
Answer : मिल्खा सिंह।
Details : भारत ने अपने नायाब हीरे को खो दिया. महान एथलीट मिल्खा सिंह अब हमारे बीच में नहीं रहे. उनका कोविड-19 की वजह से निधन हो गया. भारत की हर पीढ़ी मिल्खा सिंह को सलाम करती है. ओलिंपिक खेलों में वह भले ही मेडल जीतने से चूक गए थे लेकिन एक समय था जब दुनिया भर में उनके नाम का डंका बजता था.l अपनी जिंदगी में उन्होंने योद्धा की तरह लड़ाई की है और युवा पीढ़ी के लिए वो एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं.
मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में एक सिख राठौर परिवार में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था। मिल्खा सिंह आज तक भारत के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित धावक हैं. कामनवेल्थ खेलो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय है. खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू भी मिल्खा सिंह के खेल को देख कर उनकी तारीफ करते थे. और उन्हें मिल्खा सिंह पर गर्व था.l
Q4.संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव पद पर किसे दोबारा से सर्वसम्मति से चुना गया है?
उत्तर : एंटोनियो गुटेरेस ।
Q 5. कौन व्यक्ति हाल ही में, जैव प्रौद्योगिकी कंपनी MyLab डिस्कवरी सॉल्यूशंस के ब्रांड एम्बैसडर बने है?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) अक्षय कुमार
(c) वीरेंद्र सहवाग
(d) अजिंक्य रहाणे
Answer :अक्षय कुमार Details : हाल ही में, जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मायलैब (MyLab) डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है। पाठकों को बता दे की पुणे की कंपनी ने देश की पहली कोविड-19 सेल्फ-टेस्ट किट "CoviSelf" पेश की है। कंपनी डॉयग्नॉस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा, कृषि और पशु दवाओं जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।
Q6. हाल ही में, कौन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने है?
(a) स्टुअर्ट ब्रॉड
(b) आदिल रशीद
(c) जेम्स एंडरसन
(d) क्रिस वोक्स
Answer :जेम्स एंडरसन Details :हाल ही में, इंग्लैंड के तेज गेदबाज जेम्स एंडरसन देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गये है। पाठकों को बता दे की उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्मिंघम टेस्ट जेम्स एंडरसन का 162वां टेस्ट मैच है। एंडरसन ने महज 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था और अब वो 162 टेस्ट मैच के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।
Q7.संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव पद पर किसे दोबारा से सर्वसम्मति से चुना गया है?
Answer : एंटोनियो गुटेरेस।
Q8. भारतीय कलाकार प्रभाकर पाचपुते ने किस पुरस्कार को जीत लिया है?
Answer: नौवें आर्टेस मुंडी पुरस्कार।
Q9. असम के मरिआनी सीट से कांग्रेस विधायक एवं चाय जनजाति समाज के नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?
Answer: रूपज्योति कुर्मी।
Q10.चेन्नई के इंजीनियर राजगोपाल ईचमबड़ी को अमेरिका के किस इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
Answer: इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी।
Q11. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने देश के सुप्रीम कोर्ट में पहले किस अश्वेत व्यक्ति और भारतवंशी को जज के रूप में नामित किया है?
Answer : महमूद जमाल।
Q12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
Answer : 60,753 (1647 मौतें).
Answer of the last video question.
Q. हाल ही में, कौन UAE का Golden Visa पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने है?
(a) सुनील सेठी
(b) अक्षय कुमार
(c) रणवीर कपूर
(d) संजय दत्त
Answer : संजय दत्त
Details : हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को UAE का Golden Visa मिला है। पाठकों को बता दे की इसी के साथ ही संजय दत्त यह वीजा पाने वाले प्रथम भारतीय अभिनेता बन गये है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ये गोल्डन वीजा हर किसी को नहीं देता है। इसके लिए आपके अंदर कुछ खास प्रतिभा होनी चाहिए। या फिर आप निवेशक हो, जो वहां निवेश कर रहे हों। इस हिसाब दो किस्म को गोल्डन वीज़ा दिया जाता है। पहला 10 साल के लिए और दूसरा 5 साल के लिए।
Question for you
हाल ही में, किन फिल्मों के मशहूर अभिनेता ‘संचारी विजय’ का 38 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
(a) कन्नड़
(b) गुजराती
(c) मराठी
(d) भोजपुरी
आपको current अफेयर्स पढ़ने को मिलेगी अगर आप चाहते है तो इसकी pdf और youtube पर जाकर video भी देख सकते है हमारे youtube chanel पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है तो एक बार Chanel or blogs जरूर VISIT करें l
Friday, June 18, 2021
फ्लाइंग सिख : मिल्खा सिंह नहीं रहें / भारत प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
फ्लाइंग सिख : मिल्खा सिंह नहीं रहें / भारत प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
भारत ने आज 19 june 2021 को अपने नायाब हीरे को खो दिया. महान एथलीट मिल्खा सिंह अब हमारे बीच में नहीं रहे. उनका कोविड-19 की वजह से निधन हो गया. भारत की हर पीढ़ी मिल्खा सिंह को सलाम करती है.
आरंभिक जीवन :
मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में एक सिख राठौर परिवार में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था। अपने माँ-बाप की कुल 15 संतानों में वह एक थे। उनके कई भाई-बहन बाल्यकाल में ही गुजर गए थे।
बंटवारे में मिल्खा सिंह ने खो दिया था अपना आधे से ज्यादा परिवार
फ्लाइंग सिख' नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का जन्म साल 1929 में पाकिस्तान के मुजफरगढ़ के गोविंदपुरा में हुआ था. उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त उनको भारत आना पड़ा लेकिन उस दौरान उन्होंने 14 में से आठ भाई बहनों और माता-पिता को खो दिया. इस बात का दुःख और दर्द दोनों उन्हें आजीवन रहीं l भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिलखा सिंह ने अपने माँ-बाप और भाई-बहन खो दिया। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से दिल्ली आए। दिल्ली में वह अपनी शदी-शुदा बहन के घर पर कुछ दिन रहे। कुछ समय शरणार्थी शिविरों में रहने के बाद वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक पुनर्स्थापित बस्ती में भी रहे। भारत के विभाजन के बाद की अफ़रा तफ़री में मिलखा सिंह ने अपने माँ बाप खो दिए। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से भारत आए। ऐसे भयानक बचपन के बाद उन्होंने अपने जीवन में कुछ कर गुज़रने की ठानी। एक होनहार धावक के तौर पर ख्याति प्राप्त करने के बाद उन्होंने २००मी और ४००मी की दौड़े सफलतापूर्वक की और इस प्रकार भारत के अब तक के सफलतम धावक बने।
मिल्खा सिंह का जीवन सफर :
इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए चुना गया. उन्होंने तीन ओलंपिक 1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा लिया. रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था. इसके साथ ही उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में भी स्वर्ण पदक जीता था. 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में उन्होंने पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान तोड़ा, लेकिन पदक से वंचित रह गए. इस दौरान उन्होंने ऐसा नेशनल कीर्तिमान बनाया, जो लगभग 40 साल बाद जाकर टूटा.
कैसे बने मिल्खा सिंह से 'फ्लाइंग सिख"
पाकिस्तान में हुए एक इंटरनेशनल एथलीट में मिल्खा सिंह ने भाग लिया. उनका मुकाबला अब्दुल खालिक से हुआ. यहां मिल्खा ने अब्दुल को हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान ने उन्हें 'फ्लाइंग सिख' की उपाधि से नवाजा.
अब्दुल खालिक को हराने के बाद उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान मिल्खा सिंह से कहा था, 'आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो. इसलिए हम तुम्हे फ्लाइंग सिख के खिताब से नवाजते हैं'. इसके बाद से मिल्खा सिंह को पूरी दुनिया में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाने लगा. तब से आज तक उन्हें फ्लाइंग सिख कहा जाने लगा l
फरहान अख्तर ने उनके जीवन पर आधारित फिल्म "मिल्खा सिंह" में जबरदस्त अभिनय किया है और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्दे पर ईमानदारी के साथ उतारने की कोशिश की है और इस फिल्म को भी बहुत ख्याति मिली अगर आप भी उनके जीवन को संक्षिप्त में समझना चाहते हैं तो यह फिल्म एक दफा जरूर देखें
मिल्खा सिंह जी की निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों ने जताया दुःख और श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए l माननीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने भी जताया दुःख :
खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया है.
मिल्खा सिंह भारत के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित धावक हैं. कामनवेल्थ खेलो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय है. खेलो में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू भी मिल्खा सिंह के खेल को देख कर उनकी तारीफ करते थे. और उन्हें मिल्खा सिंह पर गर्व था. पाकिस्तान भी कायल था मिल्खा सिंह जी की अब्दुल खालिक को हराने के बाद उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान मिल्खा सिंह से कहा था, 'आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो. इसलिए हम तुम्हे फ्लाइंग सिख के खिताब से नवाजते हैं'.
हम सब भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हैं और पूरे भारत के साथ संसार को उन पर गर्व है और रहेगा l आपका जाना भारत और खेल जगत का व्यक्तिगत क्षति है l
डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT JOB
डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT JOB
दोस्तों जैसा की आप जानते है किदेश में हर रोज विभिन्न सरकारी संस्थाओं जैसे AIR FORCE, CGL,SSC,MTS,LDC GD,RAILWAY, POLICE, BANK,ARMY,DEFENCE आदि में सरकारी VACANCIES निकलती रहती हैं। इनक्षेत्रोंमेंजानेकेलिएऔर प्रतिष्ठित पद पाने हेतु लाखों करोड़ों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा की PREPRATION दिन रात करते है I लेकिन लाखों करोड़ों लोगों में चुनिंदा लोग ही परीक्षा में सफल हो पाते हैं I बहुत से लोग सफल होते है वहीं बहुत से लोग निराश हो जाते है । तो दोस्तों आइए और संकल्प कीजिए मेहनत करने के साथ साथ अपनी खामियां को भी दूर करें
किसी भी परीक्षा में सफल होने लिए सबसे जायदा महत्वपूर्ण अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के साथ साथ निरंतर अभ्यास भी करना होता है l प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को परीक्षा में सफल भी कर सकता है और निराश भी अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं। साथ ही साथ आप अपना सामान्य ज्ञान और समसामयिकी दोनों में अच्छी पकड़ और परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है lऔर अपना आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते है ll
डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप daily करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से अध्ययन सकते हैं। .
18 जून 2021
1.हाल ही में, कौन भारतीय मूल के व्यक्ति Microsoft के नए चेयरमैन बने है?
(a) कुमार राघव
(b) एमके कृष्णा
(c) सत्या नडेला
(d) सुन्दर पिचई
Answer :सत्या नडेला
DETAILS: हाल ही में, भारतीय मूल के सत्या नडेला (Satya Nadella) को Microsoft ने अपना चेयरमैन नया बनाया है। पाठकों को बता दे की इस नियुक्ति के बाद नडेला "जॉन थॉम्पसन" का स्थान लेंगे। सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे। थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे। थॉम्पसन ने साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे।
2.हाल ही में, जारी वर्ष 2021 की ‘विश्व दाता सूचकांक’ रिपोर्ट में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
(a) 10वां
(b) 12वां
(c) 13वां
(d) 14वां
Answer :14वां
Details : हाल ही में, जारी विश्व दाता सूचकांक 2021 (World Giving Index 2021) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का 14वां सर्वाधिक परोपकारी देश है। Covid-19 महामारी ने दुनियाभर में दान कार्यों के रुझानों का संकेत दिया है। चैरिटीज एंड फाउंडेशन- सीएएफ के इस वर्ष के सर्वेक्षण में दान और परोपकारी गतिविधियों पर लॉकडाउन के प्रभावों का उल्लेख किया गया है। पाठकों को बता दे की भारत अब विश्व के शीर्ष 20 उदार देशों में शामिल है, जबकि पिछले दस वर्षों तक भारत 82वें स्थान पर था।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए किस प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे?
Answer : क्रैश कोर्स प्रोग्राम।
4.किस जापानी टेनिस खिलाड़ी ने निजी कारणों एवं ओलम्पिक की तैयारियों को लेकर विंबलडन चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है?
Answer: नाओमी ओसाका।
5.ग्लासडोर की ओर से जारी दुनिया के टॉप 100 सीईओ की लिस्ट में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
Answer : रिच लेसर (बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप).
6. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए किसकी शुरुआत की है?
Answer : राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1552260 और रिपोर्टिंग प्लेफॉर्म।
7.कौन व्यक्ति हाल ही में, WHO के वैश्विक वायु प्रदूषण व स्वास्थ्य-तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य नियुक्त किए गये है?
(a) मुकेश शर्मा
(b) आदिल पठान
(c) मोहम्मद रजाक
(d) गणेश श्रीनाथ
Answer :मुकेश शर्मा
Details : हाल ही में, वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ व प्रदूषण के क्षेत्र में शोध करन वाले प्रो. मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक वायु प्रदूषण व स्वास्थ्य-तकनीकी सलाहकार समूह (GAPH-टैग) का मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। वह दुनिया भर में वायु प्रदूषण कम करने पर काम करेंगे। प्रो. शर्मा पूर्व में भी डब्ल्यूएचओ, जिनेवा, इंटरनेशनल काउंसिल फार क्लीन ट्रांसपोर्ट, क्लीन एयर एशिया यूनाइटेड नेशनल एनवायरमेंटल प्रोग्राम, बैंकाक और विश्वबैंक से जुड़कर भी कई शोध कार्य कर चुके हैं।
8.प्रतिवर्ष विश्व पवन दिवस (Global Wind Day) कब मनाया जाता है?
(a) 13 जून को
(b) 15 जून को
(c) 16 जून को
(d) 17 जून को
Answer :15 जून को
Details : हाल ही में, 15 जून 2021 को दुनियाभर में विश्व पवन दिवस (Global Wind Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष पवन ऊर्जा और इसके उपयोग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए 15 जून को मनाया जाता है। यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ और ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल ने इस दिन को पहली बार वर्ष 2007 में मनाया था। इसके बाद 2009 में इसे विश्व स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2009 तक विश्व पवन दिवस या वैश्विक पवन दिवस नहीं था। 2009 के बाद से यह दिन और अधिक समावेशी हो गया है और इस दिन का लोगों को बताया गया।
9.अमेरिकी सीनेट ने पानी से जुड़े मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय मूल की किस महिला को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के जल कार्यालय के प्रमुख के तौर पर मंजूरी दे दी है?
उत्तर : राधिका फॉक्स।
10. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 62,480 (1587 मौतें).
11. केंद्र सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के स्थाई मिशन में तीन साल के कार्यकाल के लिए किसे निदेशक नियुक्त किया है?
उत्तर : आशीष चांदोरकर।
12.हाल ही में, किसे मई-2021 लिए ICC Player of the Month का अवार्ड मिला है?
(a) जो रूट (इंग्लैंड)
(b) चमिरा कापुगेदेरा (श्रीलंका)
(c) मेथ्यु वेड (ऑस्ट्रेलिया)
(d) मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)
Answer : मुश्फिकुर रहीम ( बांग्लादेश)
Details :हाल ही में, बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को मई-2021के लिए ICC Player of the Month के अवार्ड के लिए चुना गया है। पाठकों को बता दे की मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने वाली पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा महिला क्रिकेट में स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर "कैथरीन ब्रायस" को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा है।
Answer of the last video question.
Q. किस राज्य की सरकार ने हाल ही में, Covid-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए “मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना” शुरू की है?
Answer: असम
Details : : हाल ही में, असम सरकार ने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना (Mukhyamantri Shishu Seva Yojana) की घोषणा की है। इस योजना के अनुसार अभिभावक गंवाने वाले बच्चों को 3500 रूपये प्रति महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा जिन बच्चों के परिवार में देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें आवासीय विद्यालयों या संस्थानों में भेजा जाएगा और इसका खर्च सरकार उठाएगी।
Question for you
Q. हाल ही में, कौन UAE का Golden Visa पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने है?
(a) सुनील सेठी
(b) अक्षय कुमार
(c) रणवीर कपूर
(d) संजय दत्त
दोस्तों इस blogs पर daily आपको current अफेयर्स पढ़ने को मिलेगी अगर आप चाहते है तो इसकी pdf और youtube पर जाकर video भी देख सकते है हमारे youtube chanel पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है तो एक बार chanel को visit जरूर करें l Link is below
Click herehttps://youtu.be/IdoLQldOzFQ
Subscribe to:
Posts (Atom)
डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 20 JUNE 2022) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENTp JOB
डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 20 JUNE 2022) : IMPORTANT QUESTIONS WITH ANSWER FOR PREPRATION OF GOVERMENT दोस्तों जैसा की ...
-
जन्म: 7 जुलाई 1981 (आयु 39 वर्ष), राँची ऊंचाई: 1.75 मी पिता : पान सिंह माता : देवकी देवी वज़न: 70 kg पत्नी: साक्षी धोनी (विवाह :2010) ट...
-
डॉ. हरिओम पंवार की कविता : कारगिल युद्ध के शहीदों की अमर गाथा… मै केशव का पाञ्चजन्य हूँ, गहन मौन मे खोया हूं, उन बेटो की याद कहानी लिखते-ल...
-
BIHAR STET REE EXAM ADMIT CARD/ HOWTO DOWNLOAD HALL TICKET 2020 Official notification दोस्तों आपको यह बता दें कि बिहार एसटीईटी 28 जनवरी, 20...


